Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 57 लंबित और 177 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 57 लंबित और 177 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण

RNS INDIA NEWS 14/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-14 at 18.59.50_11zon

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुसार शनिवार को जिले के सभी न्यायालयों, बाह्य न्यायालयों और तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अल्मोड़ा जिले के लिए दो पीठ तथा बाह्य न्यायालयों के लिए एक पीठ गठित की गई, इस प्रकार कुल तीन पीठों का गठन किया गया। पारिवारिक न्यायालय अल्मोड़ा से संबंधित वैवाहिक और पारिवारिक विवादों के चार लंबित मामलों को पारिवारिक न्यायाधीश द्वारा गठित पीठ संख्या-1 के समक्ष रखा गया। इन सभी मामलों का निस्तारण समझौता ज्ञापन के आधार पर किया गया, जिसमें कुल समझौता राशि 5 लाख 22 हजार रुपये रही। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गठित पीठ संख्या-2 के समक्ष जिला एवं सत्र न्यायालय अल्मोड़ा के तीन मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के 21 मामले, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के 11 मामले, सिविल जज (सीडी) न्यायालय के दो मामले तथा सिविल जज (न्यायिक) न्यायालय के दो मामले निस्तारण के लिए रखे गए। इसके अतिरिक्त बैंकों से संबंधित मुकदमा-पूर्व मामलों में 177 प्रकरण भी निस्तारण के लिए प्रस्तुत किए गए। इस पीठ द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय से संबंधित एन.आई. अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा याचिका तथा अन्य दीवानी मामलों सहित तीन मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें 13 लाख 70 हजार रुपये की समझौता राशि तय हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से संबंधित शमनीय यातायात चालान के 21 मामलों का निस्तारण करते हुए 79 हजार 400 रुपये की राशि जमा हुई। सिविल जज (सीडी) न्यायालय से संबंधित दो मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (न्यायिक) न्यायालय से संबंधित दो मामलों का निपटारा करते हुए 70 हजार 450 रुपये की राशि तय हुई। न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से संबंधित 11 मामलों का भी निस्तारण किया गया, जिनमें कुल 3 लाख 37 हजार 500 रुपये की समझौता राशि रही। इसके अतिरिक्त बैंक प्री-लिटिगेशन के 177 मामलों का भी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया, जिनमें 95 लाख 64 हजार 843 रुपये की राशि तय हुई। बाह्य न्यायालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मामलों के लिए सिविल जज (न्यायिक) रानीखेत द्वारा गठित पीठ संख्या-3 के समक्ष एन.आई. अधिनियम तथा बैंक प्री-लिटिगेशन से जुड़े 14 मामले रखे गए, जो अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रानीखेत, सिविल जज (न्यायिक) रानीखेत, सिविल जज (न्यायिक) द्वाराहाट और सिविल जज (न्यायिक) भिकियासैंण न्यायालयों से संबंधित थे। इनमें से एन.आई. अधिनियम के 13 मामलों का निस्तारण 93 लाख 39 हजार 820 रुपये की समझौता राशि पर किया गया, जबकि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रानीखेत से संबंधित एक मामले का निस्तारण 4 लाख 30 हजार रुपये की समझौता राशि पर हुआ। इस प्रकार पीठ संख्या-3 द्वारा कुल 14 मामलों का निपटारा करते हुए 97 लाख 69 हजार 820 रुपये की समझौता राशि तय हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत में अल्मोड़ा जिले तथा बाह्य न्यायालयों के कुल 57 लंबित मामलों और बैंक से संबंधित 177 मुकदमा-पूर्व मामलों का निस्तारण किया गया। लंबित मामलों में कुल 1 करोड़ 21 लाख 49 हजार 670 रुपये तथा प्री-लिटिगेशन मामलों में 95 लाख 64 हजार 843 रुपये की समझौता राशि तय की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 2 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की राशि पर समझौता हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई मनाया गया
Next: डिलीवरी प्वाइंट से ही मिलेगा गैस रिफिल सिलेंडर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.