Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अमेजन इंडिया भारत में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी: रविशंकर
  • राष्ट्रीय

अमेजन इंडिया भारत में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी: रविशंकर

RNS INDIA NEWS 17/02/2021
rns featured image new


नई दिल्ली ,16 फरवरी (आरएनएस)।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी, संचार औरकानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज अमेजन के ग्लोबल सीनियरवाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड फॉर इंडिया अमित अग्रवाल के साथ एक आभासीबैठक की। इस बैठक के दौरान डिजिटल क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चाकी गई। इस बैठक के बाद अमेजन इंडिया ने भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादोंकी मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की घोषणा की है।शुरुआत में अमेजन भारत से अमेजन फायर टीवी स्टिक का निर्माण शुरू करने जा रही है।
इस अवसर पर भारत सरकार के संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचनाप्रौद्योगिकी और कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, भारतएक आकर्षक निवेश ठिकाना है और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी उत्पाद उद्योग मेंवैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर है।प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना शुरू करने के हमारी सरकार केफैसले को विश्व स्तर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हम चेन्नई मेंविनिर्माण लाइन स्थापित करने के अमेजऩ के फैसले का स्वागत करते हैंक्योंकि इससे घरेलू उत्पादन क्षमताओं में वृद्धि होगी, साथ ही नौकरियां भीपैदा होंगी। इससे जो डिजिटल रूप से सशक्त आत्मनिर्भर भारत बनाने का हमारामिशन आगे बढ़ेगा। माननीय मंत्री जी ने यह भी उल्लेख किया है कि यह भारत औरनिर्यात बाज़ारों के लिए भारत से अमेजऩ उत्पादों का निर्माण करने की केवलशुरुआत भर है।
अमेजन चेन्नई में फॉक्सकॉन की सहायक कंपनी कॉन्ट्रैक्टमैन्युफैक्चरर क्लाउड नेटवर्क टेक्नोलॉजी के साथ अपने मैन्युफैक्चरिंगप्रयास शुरू करेगी और इस साल के अंत में उत्पादन शुरू करेगी । डिवाइसविनिर्माण कार्यक्रम हर साल सैकड़ों हजारों फायर टीवी स्टिक उपकरणों काउत्पादन करने में सक्षम होगा जो भारत में ग्राहकों की मांगों को पूरा करेगा। अमेजऩ घरेलू मांग के आधार पर अतिरिक्त बाजारों/ शहरों के लिए स्केलिंगक्षमता का लगातार मूल्यांकन करेगा।
भारत ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को प्रोत्साहितकरने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं । बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्सविनिर्माण के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड मैन्युफैक्चरिंग (पीएलआई) भारत सेइलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन शुरू करने वाली कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियोंके साथ एक बड़ी सफलता के रूप में उभरा है । इस क्षेत्र में अमेजऩ का आगमनभारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की सफलता की कहानी को आगे बढ़ाताहै ।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कू पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग नेहाल ही में वैश्विक दिग्गजों से कुछ सबसे बड़े निवेश को आकर्षित किया है ।मैं यह जानकारी साझा कर ख़ुश हूं कि अमेजन इंडिया भारत की सफलता की इस कहानीमें शामिल होने के लिए सबसे नया है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 फरवरी
Next: रेटिंग्स एजेंसी एस एण्ड पी ने दिए संकेत, कहा- उबरने की राह पर है भारतीय अर्थव्यवस्था

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.