Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सक

RNS INDIA NEWS 09/03/2026
rns featured image new

देहरादून। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 168 बॉण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सक मिल गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पास आउट इन चिकित्सकों को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों और चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित चिकित्सा इकाइयों में तैनाती दी गई है, ताकि आम लोगों और तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बॉण्ड व्यवस्था के तहत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पास आउट 168 चिकित्सकों को विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई है। इसकी सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि बॉण्ड व्यवस्था के तहत पौड़ी और टिहरी जनपद में 21-21 चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। इसी प्रकार चमोली और उत्तरकाशी में 20-20, रुद्रप्रयाग में 15, पिथौरागढ़ में 23, अल्मोड़ा में 24 तथा चंपावत और बागेश्वर में 12-12 चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए अधिकांश चिकित्सकों को यात्रा मार्गों और धामों से जुड़े अस्पतालों में तैनात किया गया है, ताकि तीर्थयात्रियों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों की नियुक्ति अनुबंध की शर्तों के तहत की गई है और यदि कोई चिकित्सक पद छोड़ता है या अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्ञान मॉडल पर आधारित बजट में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस
Next: धारानौला–करबला मार्ग पर पार्किंग निर्माण के लिए स्थलों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.