Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
  • देहरादून

गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

RNS INDIA NEWS 08/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला चौक पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान के आह्वान पर कांग्रेस नेत्री और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी पर गहरा रोष जताया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस महंगाई के खिलाफ एकजुट हों और काली साड़ी पहनकर तथा हाथों में बर्तन लेकर रैलियां निकालें। पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी को ‘इंफ्लेशन मैन’ (महंगाई पुरुष) करार दिया। उन्होंने कहा कि गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी सीधे घरेलू बजट को बिगाड़ रही है और यह महंगाई पूरी तरह से ‘महिलाओं के खिलाफ’ है। वहीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने भी इसे ‘जनता की खुली लूट’ बताया। उन्होंने कहा कि यह महंगाई आम आदमी की गाढ़ी कमाई पर सीधी चोट है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और महंगाई से मुक्ति के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व डीएवी कॉलेज अध्यक्ष महिपाल शाह, कांग्रेस नेता हितेश क्षेत्री, पीयूष जोशी, सुनील बांगा, भागेश्वरी देवी, माला देवी, खुशी, फरज़ाना, भूरी, अनीता, रीना, पुनीत कुमार, रंजीत कुमार, रेखा, राजेश, अनुज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरने से महिला घायल, दो बच्चे व पति बाल-बाल बचे
Next: महिला दिवस पर महिलाओं को दिया जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.