Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होली के रंग लगाने के विवाद में युवकों पर ईंट से हमला
  • देहरादून

होली के रंग लगाने के विवाद में युवकों पर ईंट से हमला

RNS INDIA NEWS 07/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।    कैंट थाना क्षेत्र में होली के रंग लगाने को लेकर विवाद में कुछ युवकों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर दी। घटना में एक युवक की नाक की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड निवासी गौरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च को उनका भाई विशाल अपने घर छबीलबाग, कांवली रोड जा रहा था। उसके साथ मुख्तयार नाम का युवक भी था। जब दोनों टीचर्स कॉलोनी के टी-प्वाइंट के पास पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर जबरन रंग लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर रजत, अभिषेक, गगन, सन्नी उर्फ नाटा, जॉनी, छोटू, राहुल, रोहित और बॉबी समेत अन्य युवकों ने दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि रजत ने ईंट फेंककर विशाल के सिर पर मार दी, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई और एक दांत भी टूट गया। वहीं मुख्तयार को भी सिर, छाती और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। हाथों में धारदार और नुकीली वस्तुएं भी पकड़ रखी थीं और मारपीट के दौरान विशाल की मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल विशाल को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला पंचायत बैठक में 74.90 करोड़ का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित
Next: यमुनोत्री हेलिपैड पर हेली सेवा शुरू कराने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.