Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महिला कांग्रेस ने किया नारी निकेतन में घटित घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महिला कांग्रेस ने किया नारी निकेतन में घटित घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 31/07/2020
08-

देहरादून। महिला कांग्रेस ने देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में घटित घटना के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह नाबालिक लडक़ी इतनी सुरक्षा के बावजूद गायब हो जाती है और ये घटना समाचार पत्रों के माध्यम से तब सामने आती है जब उस बच्ची के साथ बलात्कार जैसी जघन्य अपराधिक घटना घटित हो जाती है। इसी तरह की कई घटनाएं पिछले कुछ समय से नारी निकेतन मे घटित होती आ रही है जो नारी निकेतन की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है। किन परिस्थितियों मे नाबालिक लडक़ी लापता हुई और किस परिस्थिति मे वापस आई इसकी जानकारी के लिए नारी निकेतन की वार्डन और सुरक्षा अधिकारी मौन धारण किये हुए हैं। यह प्रकरण किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। नारी निकेतन में घटी इस घटना से पूरा उत्तराखण्ड शर्मसार है तथा इससे देवभूमि की गरिमा को भारी आघात लगा है। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा की इस प्रकरण मे उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए, वारडन और सुरक्षा अधिकारी को बर्खास्त करना चाहिए। राज्य के मुखिया को इस पर अपनी चुप्पी तोडऩी चाहिए। डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा की देवभूमि के अंदर बच्चियों और महिलाओं के साथ इस तरह के जघन्य अपराध देवभूमि को शर्मसार करते हैं,राज्य सरकार की चुप्पी इस प्रकरण मे बहुत कहानियाँ बयाँ करती हैं। धरने में डॉ आरपी रतूड़ी, डॉ प्रतिमा सिंह, पार्षद उर्मिला थापा, पुष्पा पंवार, चंद्रकला नेगी, अनुराधा तिवारी, संध्या थापा, मधु थापा, नीरू तमंग, अनु भट्ट, सर्वेश्वरी सैनी, विजय गुप्ता, संदीप चमोली, राकेश भट्ट, आयुष सेमवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंतनगर में बनेगा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
Next: हजारों लोगों को कैसे उजाड़ सकती है डीटीसी इंडिया कंपनी: रविन्द्र सिंह आनन्द

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.