Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हवाई जहाज का फर्जी टिकट देने में एनसीआर की एजेंसी पर केस
  • देहरादून

हवाई जहाज का फर्जी टिकट देने में एनसीआर की एजेंसी पर केस

RNS INDIA NEWS 02/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  इथियोपियन एयरलाइंस का फर्जी टिकट थमाकर एनसीआर की एजेंसी ने 1.65 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने रविवार को एजेंसी संचालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि न्यू फॉरेस्ट, महारानी बाग निवासी नवीन कुमार शर्मा ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने अदिगुरु ट्रेवल इंडिया नोएडा-दिल्ली से संपर्क कर इथियोपियन एयरलाइंस का टिकट बुक कराया था। इसके एवज में उन्होंने कंपनी के दिल्ली स्थित बैंक खाते में 1 लाख 65 हजार रुपये जमा किए। पैसे मिलने के बाद कंपनी ने उन्हें एक टिकट भेजा। जिसका पीएनआर चेक करने पर वह फर्जी निकला। तब पीड़ित ने कंपनी के मैनेजर कौशल कुमार राय और डायरेक्टर राजेंद्र राजपूत से इस फर्जीवाड़े की शिकायत की। तो उन्होंने पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपियों ने मात्र पांच हजार रुपये ही वापस किए। बार-बार तगादा करने पर आरोपियों ने अपने सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए। एसओ राठौर ने बताया कि ट्रेवल कंपनी के मैनेजर कौशल, डायरेक्टर राजेंद्र राजपूत के साथ करन गुप्ता, आशीष कुमार राय, सुरेश कुमार वशिष्ठ, अपर्णा कौशिक और टीम लीडर राहुल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कांग्रेस ने शहर में रैली निकालकर मंत्री के इस्तीफे की मांग की
Next: नगर निगम की जमीन की रजिस्ट्री कराने की डील कर लाखों हड़पने में पूर्व पार्षद दंपति पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.