Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • श्री बदरीनाथ गाडू घड़ा ने टिहरी राजमहल के लिए किया प्रस्थान
  • चमोली

श्री बदरीनाथ गाडू घड़ा ने टिहरी राजमहल के लिए किया प्रस्थान

RNS INDIA NEWS 16/02/2021
rns featured image new

बसंत पंचमी के पर्व पर होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय

चमोली। लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में पूजा-अर्चना के बाद श्री बदरीनाथ गाडू घड़ा ने नरेंद्र नगर टिहरी राजमहल के लिए प्रस्थान किया। वर्षों पुरानी परंपरा है कि जब गाडू घड़ा टिहरी नरेश के राज दरबार में बसंत पंचमी के पर्व पर पहुंचता है तब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है। डिम्मर लक्ष्मी नारायण मंदिर में शक्तिपीठ खांडू रेव के संरक्षण में मंदिर के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी ने प्रात:कालीन अभिषेक पूजा-शृंगार पूजा और बाल भोग पूजा कर गाडू घड़े को विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ टिहरी नरेश के राजदरबार नरेंद्र नगर के लिए विदा किया। डिमरी धार्मिक पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद डिमरी ने बताया कि गाडू घड़ा(तेल कलश) का टिहरी नरेश के राज दरबार में वसंत पंचमी के पर्व पर पहुंचने से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने की वर्षों पुरानी परंपरा है। श्री बदरीनाथ डिम्मर उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने कहा 2021 की यत्रा के लिए धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया गाडू घड़ा के पांडुकेश्वर जोशीमठ से डिम्मर गांव पहुंचने पर शुरू हो चुकी है। बसंत पंचमी को गाडू घड़े की मौजूदगी में टिहरी नरेश के राजदरबार में पंडित पंचाग पूजा कर तिथि तय करते हैं। इस अवसर पर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सचिव राजेंद्र प्रसाद डिमरी, नरेश डिमरी, पंकज डिमरी, अंकित डिमरी, अनुज डिमरी, शैलेंद्र प्रसाद, टटेश्वर मंदिर के पुजारी बाबा योगेश्वरानंद महाराज नरेश खंडूरी आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 फरवरी
Next: तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.