Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यूजीसी के विरोध में मां गंगा का पूजन कर पदयात्रा की शुरुआत
  • हरिद्वार

यूजीसी के विरोध में मां गंगा का पूजन कर पदयात्रा की शुरुआत

RNS INDIA NEWS 02/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   यूजीसी के नए नियमों के विरोध में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिम्हानंद गिरि के शिष्यों ने सर्वानंद घाट से पदयात्रा शुरू की। रविवार को मां गंगा का विधिवत पूजन करते हुए केंद्र सरकार से यूजीसी के नए नियम वापस लेने की मांग उठाई गई। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के कार्यकर्ता और सवर्ण समाज के कई लोग पहुंचे। आचार्य संजय शास्त्री ने विधि-विधान के साथ गंगा पूजन कराया। गंगा पूजन के बाद साधु-संत दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि यह पदयात्रा विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए आठ मार्च को दिल्ली पहुंचेगी, जहां जनसभा में भाग लिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष करण पंडित, रुपेश कौशिक, विजय पांडे, राजवीर शर्मा, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, रितेश समाजसेवी, करण पंत, संदीप मिश्रा, राजेंद्र दास, रामेश्वर गिरी, करण गिरी, ओमप्रकाश गिरी, रामानंद, अजय गिरी, रुद्र शर्मा, अक्षय पैंतोला, कुलदीप शर्मा, प्रभाकर पुरोहित मौजूद रहे। कानून वापस लेने तक विरोध जारी रहेगा इस अवसर पर परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जो नेता यूजीसी के मुद्दे पर मौन हैं, उनको मां गंगा सद्बुद्धि दें। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक केंद्र सरकार यह कानून वापस नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। काले कानून को स्वीकार नहीं किया जाएगा महंत स्वामी यति रामस्वरूपानंद गिरि ने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियमों से ‘काला कानून’ थोपा गया है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। महामंडलेश्वर महंत विश्व पुरी ने कहा कि एक ओर देश में एक संविधान-एक विधान की बात होती है, दूसरी ओर समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे आईटीबीपी जवान के बेटे पर हमला
Next: राशिफल 02 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.