Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होली और रमजान को लेकर पुलिस ने की बैठक
  • अल्मोड़ा

होली और रमजान को लेकर पुलिस ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 01/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। होली, रमजान सहित आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमेश्वर और सल्ट क्षेत्र में पुलिस ने स्थानीय संगठनों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। शनिवार को आयोजित इस गोष्ठी में व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्य, टैक्सी यूनियन प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी और प्रभारी थानाध्यक्ष सल्ट सरोज कम्बोज ने त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी समन्वय के साथ त्यौहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचें। इस दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि हुड़दंग, अराजकता या शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में किरायेदारों के सत्यापन को अनिवार्य रूप से कराने की बात कही गई, साथ ही साइबर अपराध और नए कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। पुलिस ने त्यौहारों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता अनिल शाही की माता के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
Next: मटीला धूरा में विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की रचनात्मकता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.