Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 28/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। योनैक्स सनराइज उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स (वेटरन्स) बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 का हल्द्वानी में उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डी.के. सेन तथा जिला बैडमिंटन संघ नैनीताल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों के योगदान और खेल भावना की सराहना की गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अल्मोड़ा से सुरेश कर्नाटक, हरीश अधिकारी, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. अखिलेश, डॉ. संतोष बिष्ट, अरुण बंग्याल, डी.के. जोशी, प्रतीक मेहरा, डॉ. खोलिया और भास्कर अग्रवाल सहित कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भास्कर अग्रवाल ने अपने मुकाबले में 21-18 और 21-10 से जीत दर्ज की, जबकि हरीश अधिकारी ने 21-14 और 21-9 से मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। डॉ. अखिलेश और डॉ. संतोष बिष्ट की जोड़ी ने 21-15 और 21-19 से जीत हासिल कर अपनी श्रेणी में क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और खेल का स्तर सराहनीय रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थाना लमगड़ा में थाना दिवस आयोजित
Next: सत्रह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म में इनामी आरोपी गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-05-31 at 16.07.35_11zon
  • अल्मोड़ा

मेरगांव में वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर, 629 लोगों को मिला लाभ

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 07.36.39
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर में पर्यटक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश, आरतोला पार्किंग को मल्टी स्टोरी बनाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मेरगांव में वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर, 629 लोगों को मिला लाभ
  • जागेश्वर में पर्यटक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश, आरतोला पार्किंग को मल्टी स्टोरी बनाने की तैयारी
  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.