Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • किरायेदार के अपराधी निकलने पर मकान मालिक पर होगा केस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

किरायेदार के अपराधी निकलने पर मकान मालिक पर होगा केस

RNS INDIA NEWS 27/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वालों पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि किरायेदार के अपराधी निकलने पर मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दून में किराये पर रह रहे झारखंड के कुख्यात विक्रम शर्मा हत्याकांड के उठे सवालों को देखते हुए यह कदम उठाया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन ने जिले के पुलिस अफसरों और थानेदारों के साथ ऑपरेशन क्रैकडाउन और अन्य पुलिस अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों पर शिकंजा कसा जाए। एडीजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का यह चेकिंग अभियान सिर्फ आम मोहल्लों तक सीमित नहीं रहेगा। शहर की बड़ी सोसाइटियों, अपार्टमेंट और पॉश कॉलोनियों में भी बड़े पैमाने पर सत्यापन किया जाए। पुलिस ऐसे मकान मालिकों को खासतौर पर रडार पर ले, जो खुद कहीं और रहते हैं और दून में अपने फ्लैट बाहरी लोगों को बिना पुलिस सत्यापन के किराये पर दे रखे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किरायेदार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड निकलता है और उसका वेरिफिकेशन नहीं हुआ है तो पुलिस मकान मालिक पर भी एफआईआर दर्ज करेगी। जिले और राज्य की सीमाओं पर बाहरी लोगों और उनके वाहनों की सघन चेकिंग लगातार जारी रहेगी। गुमशुदा बच्चों और लोगों की तलाश के लिए सर्विलांस के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी काम करने और अज्ञात शवों की पहचान के लिए तय नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पिछले 12 दिनों से चल रहे इस अभियान में दून पुलिस एक्शन मोड में है। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 800 से ज्यादा मकान मालिकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध और बिना सही कागजात वाले 1600 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्राओं को साइबर और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Next: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.