Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भिकियासैंण में बहुद्देशीय शिविर में एसबीआई ने जरूरतमंदों को वितरित की सहायक सामग्री
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण में बहुद्देशीय शिविर में एसबीआई ने जरूरतमंदों को वितरित की सहायक सामग्री

RNS INDIA NEWS 27/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-27 at 19.09.08_11zon

अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में आयोजित वृहद बहुउद्देशीय शिविर में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विशेष पहल देखने को मिली। शिविर में एक ओर जहां आमजन और विद्यार्थियों को विधिक अधिकारों और निःशुल्क सहायता की जानकारी दी गई, वहीं दूसरी ओर एसबीआई ने जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी सामग्री वितरित कर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

शिविर में राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, महिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

क्षेत्रीय प्रबंधक कमल छाबड़ा के मार्गदर्शन और मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में एसबीआई भिकियासैंण शाखा ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 100 छड़ियां, 50 श्रवण यंत्र और 25 वाटर प्यूरीफायर जरूरतमंद लोगों को वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने बताया कि एसबीआई समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी जरूरतों से जुड़े क्षेत्रों में बैंक की ओर से लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिल सके।

शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री हाईवे पर कार नदी में गिरी, दो युवकों की मौत
Next: खनन डंपरों ने मवेशियों को रौंदा, पांच भैंसों की मौत, तीन भैंस और एक गाय गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.