Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • एसडीएम की तैनाती के लिए गैरसैंण में प्रदर्शन
  • चमोली

एसडीएम की तैनाती के लिए गैरसैंण में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/02/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  तहसील में एसडीएम की स्थायी तैनाती और नव निर्मित उपजिला चिकित्सालय में ओटी (ऑपरेशन थिएटर) के लिए बजट आवंटित कराने की मांग के लिए कांग्रेस और अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बजट सत्र से पूर्व कार्रवाई नहीं होने पर आठ मार्च को दिवालीखाल में प्रदर्शन और चक्काजाम की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 60 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय से तहसील कार्यालय तक रैली निकाली गई और तहसील परिसर में धरना दिया। नपं अध्यक्ष मोहन भंडारी व अन्य वक्ताओं ने कहा कि तहसील में स्थायी एसडीएम और अस्पताल में सुविधाओं की स्थापना नहीं हुई तो आठ मार्च को दिवालीखाल में प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान बजट सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण जाने वाले विधायक, मंत्री, व अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन राजधानी होने के बाद भी गैरसैंण की लगातार अनदेखी करने पर विधानसभा सत्र का भी बहिष्कार करेंगे। इस दौरान दान सिंह नेगी, कुंवर सिंह बिष्ट, जगदीश ढौंडियाल, गौरव मोनू, जिपंस कामेश्वरी देवी, केएस बिष्ट, सभासद गोविंद सिंह, प्रदीप कुंवर, वार्ड मेंबर उमा ढोंडियाल और कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परशुराम चौक पर नशे में धुत युवकों के दो गुटों में विवाद, लाठी-डंडे, पत्थर और चापड़ से युवक पर हमला
Next: राशिफल 27 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.