Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बाघ ने पनियाली की महिला को मार डाला
  • नैनीताल

बाघ ने पनियाली की महिला को मार डाला

RNS INDIA NEWS 26/02/2026
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  कठघरिया क्षेत्र से सटे पनियाली गांव में बुधवार सुबह बाघ के हमले में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला जंगल में घास लेने गई थी, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने पीछे से हमला कर उन्हें जंगल की ओर घसीट लिया। वन विभाग और ग्रामीणों को दो किमी जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। 13 दिन के भीतर फतेहपुर वन रेंज में बाघ के हमले में दूसरी मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने महिला का शव घर के पास रखकर प्रदर्शन किया। रात आठ बजे तक शव को नहीं उठने दिया गया। जानकारी के अनुसार पनियाली निवासी कमला देवी पत्नी इंदर सिंह फत्र्याल सुबह करीब आठ बजे मवेशियों के लिए घास काटने घर के करीब जंगल अकेले गई थीं। दोपहर एक बजे तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। ग्राम प्रधान कपिल देवका ने बताया कि जंगल में कुछ दूरी पर महिला का मंगलसूत्र, चप्पल और साड़ी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और खोजबीन के बाद जंगल में करीब दो किमी भीतर कमला देवी का शव बरामद किया गया। बाघ कमला देवी का एक पांव और शरीर का पिछला हिस्सा खा चुका था। ग्रामीणों के अनुसार कमला देवी वर्ष 2003 से गांव में अकेली रह रही थीं और दो मवेशियों के सहारे जीवन यापन कर रही थीं। उनकी विवाहित बेटी भावना बिष्ट सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत हैं। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि फतेहपुर रेंज की तलिया बीट के काठगोदाम सेक्शन में महिला का शव बरामद हुआ है। बाघ के मूवमेंट और अन्य साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास कैमरे और पिंजरे लगाकर हमलावर हुए बाघ को पकड़ा जाएगा। पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री
Next: स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर मंथन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.