Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो और आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में महिला का देवर भी शामिल है। गुरुवार को तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, वहीं एक आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को एसएसपी अजय गणपति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 फरवरी को रुद्रपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि वह 22 फरवरी की रात अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। लौटने पर उसका देवर करन उसे पैदल-पैदल किच्छा बाईपास स्थित मैदान ले गया। वहां पर वह पहले से मौजूद राजा रस्तोगी, विशाल और अभय सक्सेना उर्फ चाइना से मिला। इसके बाद अभय उसके देवर करन और उसे मोटरसाइकिल से लेकर ठंडी सड़क पर 15 एकड़ मैदान पर ले गया। वहां पर पीछे-पीछे विशाल और राजा भी आ गए। पहले अभय ने और इसके बाद राजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मौके पर देवर करन और विशाल भी थे। मामले में कोतवाली पुलिस ने देवर समेत चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर देवर को हिरासत में लिया और अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार देर रात एक आरोपी अभय ने लिंक एक्सप्रेस से नजीबाबाद-नगीना के बीच सफर के दौरान जीआरपी को देखकर जहर खा लिया था, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं अन्य दो आरोपी राजा और विशाल गुप्ता को बुधवार को जिला अस्पताल रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार कर इनके कब्जे से बाइक भी बरामद कर ली गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई की बुजुर्ग महिला की दून में फर्जीवाड़े से जमीन हड़पी
Next: शिक्षा अधिकारी प्रकरण में कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.