Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गलत दिशा से आ रही कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रुप से घायल
  • हरिद्वार

गलत दिशा से आ रही कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रुप से घायल

RNS INDIA NEWS 25/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल थाना क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में हनुमानगढ़ी कनखल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका भाई अरुण 20 फरवरी की रात दुकान से घर लौट रहा था। वह बंगाली मोड़ स्थित गीता मंदिर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने तेज गति से गलत साइड में आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। अरुण के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजन पहले उसे एम्स ऋषिकेश ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन की पहचान कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली जानवर से बाइक टकराई, सिडकुल कर्मी की मौत
Next: कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल,कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.