Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डायल 112 की सूचना पर दो माह से लापता युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
  • अल्मोड़ा

डायल 112 की सूचना पर दो माह से लापता युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

RNS INDIA NEWS 25/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के धौलछीना थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक को उसके परिजनों से सकुशल मिला दिया गया। युवक करीब दो माह से घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस के अनुसार सोमवार को डायल 112 पर सूचना मिली कि नौगांव क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद तौफीक बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास शुरू किया और आवश्यक जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क स्थापित किया। सूचना मिलने पर परिजन थाना धौलछीना पहुंचे। बुधवार को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोहम्मद तौफीक को उसके जीजा शमशाद पुत्र मुस्तकीव, निवासी हुसैनगंज थाना जगदीशपुर जिला अमेठी को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि तौफीक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और करीब दो माह पहले घर से लापता हो गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता नाबालिग को 24 घंटे के भीतर किया बरामद
Next: पीएमश्री एयूजीआईसी अल्मोड़ा में पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.