
अल्मोड़ा। बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक राजीव गुरुरानी ने विगत दिवस हिंदू सम्मेलन में संत लाल बाबा द्वारा दिए गए भाषण को गैरविवादित बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा ने किसी समुदाय विशेष का नाम नहीं लिया, बल्कि उन्होंने जिहादियों को अल्मोड़ा व उत्तराखंड छोड़ने की चेतावनी देते हुए पुलिस प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने का आह्वान किया। राजीव गुरुरानी ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने बिना विवेचना के उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि संत लाल बाबा कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में हुई हालिया घटनाओं से आहत थे और इसी कारण उन्होंने समाज को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा का उद्देश्य हिंदू युवक-युवतियों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक करना था। राजीव गुरुरानी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले में किसी भी प्रकार की एकतरफा कार्रवाई या गिरफ्तारी से पहले निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना जांच के कार्रवाई की गई तो व्यापक विरोध किया जाएगा और लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।



