Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 24 फरवरी को बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, प्रशासन अलर्ट
  • नैनीताल

24 फरवरी को बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, प्रशासन अलर्ट

RNS INDIA NEWS 23/02/2026
rns featured image new

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाएगा। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

करीब 30 एकड़ रेलवे भूमि से जुड़े इस प्रकरण पर देशभर की नजरें टिकी हैं। इस भूमि पर हजारों लोग निवास कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके भविष्य को प्रभावित करेगा। रेलवे की ओर से इस भूमि को अतिक्रमण बताते हुए इसे खाली कराने की मांग की गई है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त बल भी हल्द्वानी पहुंचाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी फोर्स तैनात की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि न्यायालय के निर्णय का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा बलों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी : सीएम धामी
Next: भड़काऊ वक्तव्यों पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का विरोध, कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.