Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर संगोष्ठी, सामूहिक प्रयासों पर जोर
  • अल्मोड़ा

वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर संगोष्ठी, सामूहिक प्रयासों पर जोर

RNS INDIA NEWS 23/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-23 at 16.01.38_11zon

अल्मोड़ा। इनाकोट में आयोजित संगोष्ठी में वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई गई। लोक प्रबंध विकास संस्था और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा वन प्रभाग, सिविल सोयम वन प्रभाग और बिनसर वन्यजीव विहार के अधिकारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में जंगल और समुदाय के संबंधों में बदलाव आया है और ग्रामीणों की जंगल पर निर्भरता भी कम हुई है। बदलते हालात में वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वक्ताओं ने आग नियंत्रण के लिए सीजनल फायर वॉचरों की नियुक्ति अवधि बढ़ाने, फायर लाइन निर्माण में तेजी लाने, जंगलों में आग लगाने की घटनाओं पर नियंत्रण और पिकनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता बताई। मानव-वन्यजीव संघर्ष के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती वन्यजीवों की आवाजाही को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बसोली और ताकुला क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने और तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। संगोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल, वन दरोगा हरेंद्र सतवाल, वन पंचायत संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह पिलख्वाल, सचिव पूरन सिंह, डूंगर सिंह, किशोर तिवारी, देवेंद्र सिंह, बहादुर मेहता, जगमोहन चोपता, ग्राम प्रधान ज्योति डंगवाल, कनिष्ठ प्रमुख निर्मल नयाल, मदन बिष्ट, क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की अध्यक्ष पूजा बिष्ट बालम सिंह सुयाल, चंदन सिंह सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर जोशी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट में बहुउद्देशीय शिविर में 555 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
Next: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक, बीएलए नियुक्ति तेज करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.