Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एआई सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भड़का भाजयुमो
  • देहरादून

एआई सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भड़का भाजयुमो

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विदेशी मेहमानों के समक्ष अर्धनग्न होकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को भाजयुमो मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और ग्रीन चौक तक जुलूस निकाला। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सचिन पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस की इस हरकत की कड़ी निंदा की। सचिन पंवार ने कहा कि एआई समिट किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का कार्यक्रम था, जिसमें विश्वभर के तकनीकी दिग्गज और 600 से अधिक स्टार्टअप शामिल हुए थे। राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर जो ‘नंगा नाच’ किया, उससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को ठेस पहुंची है। भाजयुमो अध्यक्ष ने कांग्रेस को देश विरोधी पार्टी करार देते हुए कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस इतनी गिर गई है कि वह विदेशी मित्र देशों के सामने ऐसी अमर्यादित हरकतें कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस शर्मनाक कृत्य के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, आशीष जोशी, सोबन मेहरा और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम पिंटू सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंडे के दाम पर बाजार में जमकर मारपीट, क्रॉस केस
Next: गोली लगने से घायल जूता कारोबारी की इलाज के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.