Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंडे के दाम पर बाजार में जमकर मारपीट, क्रॉस केस
  • देहरादून

अंडे के दाम पर बाजार में जमकर मारपीट, क्रॉस केस

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। हनुमान चौक के पास सब्जी मंडी स्थित एक दुकान पर अंडे के रेट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने और सोने की चेन व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवांगी विहार, जोगीवाला निवासी जितेंद्र गुलाटी का आरोप है कि वह अपने बेटे अर्नव के साथ बीस जनवरी की रात जायसवाल ट्रेडर्स पर अंडे लेने गए थे। रेट लिस्ट से ज्यादा पैसे मांगने का विरोध करने पर दुकानदार अनिल जायसवाल, उनके बेटों और स्टाफ ने उन्हें बाहर खींचकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी सोने की चेन व जेब से 20-25 हजार रुपये का कलेक्शन लूट लिया। दूसरी ओर से आर्यनगर निवासी सिद्धांत जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान पर थे। तभी सोनू गुलाटी, मोहित व कुछ अज्ञात लोगों ने दुकान में घुसकर उन्हें बाहर घसीटा और लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि सिर पर भारी वस्तु से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। हमलावरों ने उनकी सोने की चेन लूट ली, मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर शनिवार को दोनों पक्षों की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़कों पर हुड़दंग करने में 10 छात्र गिरफ्तार
Next: एआई सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भड़का भाजयुमो

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.