Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रोफेसर नितिका कौशल ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार–2026’ से सम्मानित
  • देहरादून

प्रोफेसर नितिका कौशल ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार–2026’ से सम्मानित

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-21 at 18.07.57 (1)_11zon

देहरादून। प्रोफेसर नितिका कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार–2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन उज्ज्वल भवन स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड परिसर में किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर नितिका कौशल को “मेडिकल एजुकेशन में उत्कृष्ट योगदान” श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में छात्र कल्याण, शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यक्तित्व विकास और शोध को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रोफेसर कौशल ने इसे अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यार्थियों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और संस्कारों का आधार है, और वह इसी भावना के साथ आगे भी कार्य करती रहेंगी।

समारोह में वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि विधायक सविता कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके अलावा संदीप सिंघल, अजय कुमार सिंह और सुरेश चंद्र बलूनी सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह, एन.के. यादव, एच.के. उप्रेती, डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. अतुल शर्मा और डॉ. रेशु गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। समारोह में अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक जल्द शुरू करेगा मोबाइल बैंकिंग सेवा
Next: अल्मोड़ा में 28 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, 600 पदों पर होगा चयन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.