Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पाबों में कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने किया 570 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
  • पौड़ी

पाबों में कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने किया 570 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
rns featured image new

अभिनंदन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने फूलों से किया भव्य स्वागत

पौड़ी(आरएनएस)। सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का सोमवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबौं पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पाबौं विकासखंड मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां लोगों ने फूलों की वर्षा कर गगनभेदी नारों के साथ डाॅ. रावत का अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ रावत ने खुण्डेश्वर मैदान में 570 लाख से अधिक लागत की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
कैबिनेट मंत्री का काफिला जैसे ही पाबौं पहुंचा, क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, झंडों और स्वागत बैनरों के साथ उनका स्वागत किया। ब्लॉक मुख्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को उत्सव का रूप दे दिया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. रावत ने जनता के अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिली है और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को भी इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इसके उपरांत खुण्डेश्वर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने 570 लाख रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन योजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा और सामुदायिक भवनों से संबंधित कार्य शामिल हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, ब्लॉक प्रमुख लता, मातवार सिंह रावत, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानगण , क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरण संरक्षण और बर्ड वॉचिंग पर विशेषज्ञों का मंथन
Next: रेफरल मॉनिटरिंग बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अनावश्यक रेफरल कम करने पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.