Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने हेतु समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने हेतु समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की नकल या अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रश्नपत्रों की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पेयजल, बिजली, फर्नीचर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं पूर्ण अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष वातावरण मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिव्यांग व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आर्थिक तंगी के चलते परिचितों से मदद लेने पहुंचा हत्यारोपी गिरफ्तार
Next: सत्यापन अभियान में सख्ती, आठ मकान मालिकों पर 70 हजार का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.