Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिन्सर में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर संयुक्त अभ्यास, वनाग्नि से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
  • अल्मोड़ा

बिन्सर में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर संयुक्त अभ्यास, वनाग्नि से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-16 at 16.59.05_11zon

अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग के अंतर्गत बिन्सर वन्यजीव विहार के कपड़खान बीट में सोमवार को वनाग्नि नियंत्रण को लेकर संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, वन विभाग के कर्मचारी और फायर वाचरों ने मिलकर भागीदारी की। अभ्यास का उद्देश्य आगामी वनाग्नि सीजन को देखते हुए त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को मजबूत करना रहा।

अभ्यास के दौरान अभयारण्य क्षेत्र के भौगोलिक स्वरूप और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। वनाग्नि से निपटने में उपयोग होने वाले उपकरणों और संसाधनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही फायर वाचरों के साथ समन्वय बैठक कर उनकी भूमिका स्पष्ट की गई और वनाग्नि की स्थिति में संयुक्त प्रतिक्रिया प्रणाली का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। सुरक्षा उपायों और मानक संचालन प्रक्रिया के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सहायक कमांडेंट आर.एस. धपौला और निरीक्षक कनिष्क पांगती ने अपनी टीम के साथ वनाग्नि रोकथाम और प्रारंभिक नियंत्रण की तकनीकों पर व्यावहारिक जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए वनाग्नि नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला।

संयुक्त अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, वन विभाग और फायर वाचरों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने कहा कि इस तरह के अभ्यास भविष्य में संभावित वनाग्नि की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और जन-धन की सुरक्षा के लिए उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम में वन दरोगा मोहित कुमार आर्य, वन दरोगा प्रशांत चंद सहित वन विभाग का स्टाफ, फायर वाचर और ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने हेतु मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिये 
Next: पर्यावरण संरक्षण और बर्ड वॉचिंग पर विशेषज्ञों का मंथन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.