Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। आईआईटी रुड़की के लापता 29 वर्षीय छात्र आशीष शुक्ला की तलाश में शुक्रवार को भी दिनभर गंगनहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन देर शाम तक छात्र का कुछ पता नहीं चल सका। जबकि छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर में पानी भी बंद करा दिया गया है। इसके बावजूद अभीतक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। छात्र को तलाशने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईआईटी की सुरक्षा एजेंसी समेत स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से जुटी हुई है। घटना स्थल से लेकर आसफनगर झाल तक जगह जगह एनडीआरएफ की टीम खड़ी है। ताकि कहीं पर छात्र नहर में दिख सके। अधिकारियों ने रेस्क्यू टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जलस्तर के साथ बहाव की स्थिति का जायजा लिया। सिविल लाइन कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हादसा बुधवार शाम का है, जब आईआईटी का छात्र आशीष शुक्ला अपने चार दोस्तों के साथ गंगनहर घाट पर घूमने आया था। घाट के किनारे टहलते समय अचानक उसका पांव फिसल गया और वह सीधे उफनती गंगनहर में जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह आंखों से ओझल हो गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि छात्र की तलाश अभियान में तेजी लाई गई है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आसफनगर झाल छावनी में तब्दील आसफनगर झाल पिछले दो दिनों से छावनी में तब्दील हो रखी है। काफी संख्या में रेस्क्यू टीम ने यहां डेरा डाला हुआ है। इसके साथ ही आशीष शुक्ला के परिजन और आईआईटी के कई छात्र भी यहां डटे हुए हैं। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द उनके बेटे को तलाश करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
Next: महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.