Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सब्जी फसलों में कीट प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
  • अल्मोड़ा

सब्जी फसलों में कीट प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में हिमोत्थान सोसाइटी के सहयोग से 9 से 11 फरवरी 2026 तक सब्जी फसलों में समेकित कीट प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कोटाबाग और धारी विकासखंड के 30 कृषकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 15 पुरुष और 15 महिला किसान शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ कीट एवं रोग प्रबंधन तकनीकों के माध्यम से सब्जी उत्पादन बढ़ाने की जानकारी देना था। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में संस्थान के वैज्ञानिकों ने खुले तथा संरक्षित वातावरण में उन्नत सब्जी उत्पादन तकनीकों, कीट प्रबंधन के महत्व और संस्थान के शोध कार्यों की जानकारी दी। किसानों को डिजिटल माध्यमों से कृषि परामर्श प्राप्त करने के तरीकों से भी परिचित कराया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने किसानों से संवाद करते हुए उत्पादन और विपणन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और खेती में विविधता अपनाकर आय बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया। व्यावहारिक सत्रों में प्रतिभागियों को प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान, क्षति के लक्षण और नियंत्रण उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कीट सर्वेक्षण, लाभकारी जीवों की पहचान, फेरोमोन और स्टिकी ट्रैप लगाने की विधि, स्थानीय वनस्पतियों से कीटनाशी अर्क तैयार करने तथा जैव-नियंत्रण एजेंट्स के उपयोग का प्रदर्शन कराया गया। प्रशिक्षण में सूक्ष्मजीव आधारित जैव नियंत्रण तकनीक, फसल-विशिष्ट समेकित कीट प्रबंधन मॉडल और कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी बताया गया। समापन सत्र में प्रतिभागी किसानों से अनुभव साझा कराए गए और उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। किसानों ने कार्यक्रम को व्यवहारिक और उपयोगी बताते हुए ऐसे प्रशिक्षण नियमित आयोजित करने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. प्रताप दिवेकर, डॉ. देवेंद्र शर्मा और डॉ. प्रियंका खाती ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कानून व्यवस्था ध्वस्त, पेपर लीक और महंगाई से त्रस्त है जनता : हरक
Next: कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.