Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • हरिद्वार

मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष

RNS INDIA NEWS 11/02/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। मिर्जापुर सादात गांव में चाउमीन की ठेली पर दो बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आधे घंटे तक जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दोनों तरफ के 10 से अधिक लोग घायल हुऎ हैं। पुलिस दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। मंगलवार शाम खानपुर थाने के मिर्जापुर सादात गांव में कुछ युवक और किशोर ठेली पर खड़े होकर चाउमीन खा रहे थे। इस दौरान छोटा पुत्र प्रेम सिंह और मन्नू पुत्र अशोक कुमार के बीच किसी बात पर कहासुनी और हाथापाई हो गई। आरोप है कि बाद में दोनों के परिवार के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे के साथ भिड़ गए। साथ ही उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इस संघर्ष में एक पक्ष के मन्नू, अशोक कुमार, ऊषा देवी और दूसरी तरफ से धर्मेंद्र, जय कुमार, पवन, टिंकू, सुमन, पूनम और ममता को चोट लगी है। गांव के लोगों ने बामुश्किल उनके झगड़े को शांत कराया। बाद में सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के बाद ऊषा, अशोक टिंकू और पूनम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस एक पक्ष के अशोक की तरफ से छोटा, उसके भाई जय कुमार, धमेंद्र के अलावा टिंकू पुत्र दिलीप, मिंटू पुत्र राम सिंह, अर्जुन पुत्र राज बल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दुसरी तरफ से धर्मेंद्र की तहरीर पर गौतम, रवि, राहुल पुत्र गण मांगेराम, भोला, मांगेराम पुत्रगण नंदा, विजय पुत्र भोला और मन्नू पुत्र अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसओ खानपुर दिगपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
Next: बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.