Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)। 14 वर्षों बाद उपभोक्ता पर बिजली बिल के भुगतान का दबाव बनाना विद्युत वितरण खंड पौड़ी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (डीसीडीआरसी) ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए विभाग को वसूली गई 3,447 रुपये लौटाने के साथ मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 10 हजार और वाद व्यय के लिए 5 हजार रुपये अदा करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश डीसीडीआरसी पौड़ी के अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता की अदालत ने सुनाया। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार भट्ट निवासी ग्राम देवल विकासखंड कोट ने आयोग को बताया कि ग्राम कोट और देवल स्थित उनके पैतृक भवनों में लिए गए दोनों बिजली कनेक्शन का पूरा भुगतान करने के बाद उन्हें विधिवत कटवा दिया गया था। इसके बावजूद विद्युत वितरण खंड पौड़ी ने न तो जमानत धनराशि लौटाई और न ही किसी प्रकार के बकाया की सूचना दी।शिकायत के अनुसार विभाग ने वर्ष 2005 से 2019 तक का बकाया बताते हुए बिना पूर्व सूचना के 28 जून 2019 को तहसीलदार पौड़ी के माध्यम से आरसी जारी कर दी। 21 जून 2019 को भेजे गए नोटिस में 3,133 रुपये की राशि 10 प्रतिशत संयोजन शुल्क सहित जमा न करने पर गिरफ्तारी व संपत्ति कुर्की की चेतावनी दी गई। दबाव में आकर शिकायतकर्ता को ब्याज सहित 3,447 रुपये जमा करने पड़े। आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन तभी काटा जाता है जब सभी देयकों का भुगतान हो चुका हो। विभाग कनेक्शन कटने के समय किसी भी वैध बकाया को प्रमाणित करने में असफल रहा। कहा कि 14 वर्षों बाद बिना ठोस दस्तावेजी साक्ष्य और वैध मांगपत्र के आरसी जारी करना मनमाना रवैया है और यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। साथ ही आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी का संतोषजनक उत्तर न देना विभागीय अपारदर्शिता को दर्शाता है, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के तहत सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार की श्रेणी में आता है। आदेश के अनुसार विद्युत विभाग को 45 दिनों के भीतर शिकायतकर्ता को कुल 18,447 रुपये का भुगतान करना होगा। समय पर भुगतान न होने की स्थिति में आयोग ने विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया
Next: राशिफल 10 फरवरी

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी, दो लाख का इनाम घोषित

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

चारधाम यात्रा और कुंभ के लिए रेलवे पुलिस ने शुरू की तैयारी

RNS INDIA NEWS 08/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए मेयर ने किया मौका मुआयना

RNS INDIA NEWS 08/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.