Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • इस माह होने वाले बड़े आयोजनों को लेकर एसपी ने ली अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक
  • चमोली

इस माह होने वाले बड़े आयोजनों को लेकर एसपी ने ली अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक

RNS INDIA NEWS 09/02/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। चमोली जनपद में आगामी दिनों में विधानसभा सत्र, विंटर कार्निवाल और महाशिवरात्रि पर्व जैसे बड़े आयोजन को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने इन आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व के दौरान जनपद के प्रमुख शिवालयों व मंदिर परिसरों में होने वाले मेलों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। औली में होने वाले विंटर कॉर्निवाल के लिए सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। औली में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए : औली रोड पर जगह-जगह बर्फ जमी होने से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कहा गया। जिससे समय पर सड़क को सुचारु किया जा सके। इसी माह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल के लिए आवासीय व संचार व्यवस्था के अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए।
विभिन्न जगहों पर बैरिकेडिंग को लेकर भी चर्चा की गई। जिससे विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। थाना प्रभारियों को विभागीय प्रारंभिक जांचों की कार्रवाई की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए एसपी ने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसपी ने बैंक व वाहन चेकिंग अभियान को नियमित करने, समस्त कार्यक्रमों एवं आयोजनों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने को कहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पारस्परिक स्थानांतरण न होने से लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार
Next: होटल में घुसकर डकैती-मारपीट का आरोप, 50 पर केस

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.