Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खाता बंद कराने के बाद व्यापारी के बैंक खाते से 12 करोड़ का लेनदेन, बैंक कर्मचारी पर केस
  • हरिद्वार

खाता बंद कराने के बाद व्यापारी के बैंक खाते से 12 करोड़ का लेनदेन, बैंक कर्मचारी पर केस

RNS INDIA NEWS 09/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। एक व्यापारी के बंद चालू खाते से 12 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हो गया। पीड़ित ने बैंक कर्मचारी पर धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के अनुसार, मोती बाजार पंजाबी बेड़ा में अवनीत अरोड़ा की दुकान है। उन्होंने ज्वालापुर रोड स्थित बंधन बैंक की शाखा में चालू खाता खुलवाया था, जिसे अप्रैल 2025 में बंद कराने के लिए कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर आशु कुमार को लिखित आवेदन के साथ एटीएम कार्ड और चेकबुक सौंपी थी। इसके बाद बैंक खाता बंद होने की पुष्टि की गई। लेकिन, 13 अगस्त 2025 को कोरियर से मिली बैंक स्टेटमेंट से वे हैरान हो गए। इसके मुताबिक, एक मई से 26 जून 2025 के बीच इस खाते में करीब 12.14 करोड़ रुपये जमा हुए और 12.12 करोड़ निकाले गए। व्यापारी का दावा है कि उस अवधि में उन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया। आरोप है कि बैंक रिकॉर्ड में खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी बदली गई थी। लेकिन, बैंक और पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि 20 अगस्त 2025 को जब वह बैंक पहुंचे तो कर्मचारी ने न तो सही तरीके से बात की, बल्कि कार्रवाई पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Next: रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.