Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा किनारे किशोर की हत्या मामले में केस दर्ज, तीन दोस्तों से पूछताछ
  • हरिद्वार

गंगा किनारे किशोर की हत्या मामले में केस दर्ज, तीन दोस्तों से पूछताछ

RNS INDIA NEWS 08/02/2026
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र में गंगा किनारे किशोर की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। झाड़ियों में मिले शव के सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, बीते शनिवार की शाम सूचना मिली कि श्रीयंत्र मंदिर घाट के सामने गंगा किनारे झाड़ियों में किशोर का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान कुणाल (15) पुत्र रोहितास निवासी लक्सर हाल निवासी लाटोवाली कनखल के रूप में की। पुलिस जांच में सामने आया कि कुणाल कढ़ी-चावल की दुकान पर काम करता था। वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। किसी भारी वस्तु से किया गया था वार पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की स्थिति और सिर पर गंभीर चोट के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु, संभवतः पत्थर से वार कर किशोर की हत्या की गई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारण पता चल सकेंगे। किशोर के तीन दोस्त पुलिस हिरासत में दूसरी तरफ, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में कुछ परिचितों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसके चलते मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्टर प्लान के कार्य संपन्न होने के बाद बदरीनाथ प्राधिकरण संभालेगा जिम्मा: डीएम
Next: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दवा कंपनी में काम करते समय कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा, जड़ा ताला

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

पूर्व विधायक चैंपियन के फार्म से पॉपुलर के पौधे उखाड़े

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.