Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा जिलाध्यक्ष की समीक्षा बैठक में उपस्थिति पर कांग्रेस का विरोध
  • अल्मोड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष की समीक्षा बैठक में उपस्थिति पर कांग्रेस का विरोध

RNS INDIA NEWS 07/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सरकारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के साथ बैठने को लेकर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस महामंत्री निर्मल रावत ने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उनका कहना है कि सरकारी तंत्र जनता के प्रति जवाबदेह होता है, किसी राजनीतिक दल या उसके पदाधिकारियों के प्रति नहीं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच की सीमा पूरी तरह धुंधली हो चुकी है। पार्टी का कहना है कि प्रशासनिक समीक्षा का अधिकार निर्वाचित सरकार और अधिकृत अधिकारियों को है, न कि किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को। भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी को प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास बताया गया है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रशासन निष्पक्षता बनाए रखते हुए राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रहकर कार्य करे, ताकि जनता का विश्वास कायम रह सके। पार्टी ने यह भी कहा कि यदि भाजपा को समीक्षा करनी है तो वह जनता के बीच जाकर अपने वादों का हिसाब दे, न कि अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंडमान-निकोबार के अनाम द्वीपों के नामकरण के लिए आमंत्रित किए गए सुझाव
Next: बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-17 at 16.26.25_11zon
  • अल्मोड़ा

क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.