Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन
  • टिहरी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/02/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाल करने सहित 18 सूत्री मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि सरकार का यही उपेक्षापूर्ण रवैया रहा तो आंदोलन के तृतीय चरण में 21 फरवरी को देहरादून में धरना दिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े जिलेभर के कर्मचारी शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और धरने पर बैठे। धरना स्थल पर हुई सभा में परिषद के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा और जिला मंत्री जयवीर सिंह रांगड़ ने कहा कि वे लंबे समय से एनपीएस के स्थान पर अन्य राज्य पंजाब और राजस्थान की भांति पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, सेवाकाल में तीन पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा के बाद एसीपी के तहत पदोन्नत वेतनमान देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, वाहन भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ देने, सभी वर्दी धारियों को पुलिस कर्मियों की तरह सुविधाएं देने, राज्य कर्मियों को भी केंद्र की भांति मकान किराया भत्ता देने और आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों की सेवा बरकरार रखने आदि की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी सरकार मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका तिवाड़ी, डीपी सेमल्टी, सत्येंद्र सिंह चौहान, शक्ति भट्ट, अनूप सिंह नेगी, सावित्री देवी, भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल, अजयपाल पंवार, विनय बहुगुणा, पंकज उनियाल और रामेश्वरी नेगी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून विवि में भूगर्भ और जलवायु परिवर्तन पर होगा मंथन
Next: फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.