Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी
  • रुद्रप्रयाग

फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। पंचायत अधिकारियों के लगातार फील्ड में न जाने और नदारद रहने की शिकायतों के कारण जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विकास खंडों में कार्यरत पंचायत अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन में अपने क्षेत्रों में फील्ड भ्रमण व कैंप आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, साप्ताहिक फील्ड का रोस्टर जारी कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि संज्ञान में आ रहा है कि कतिपय ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित न रहकर अधिकांश ब्लॉक मुख्यालय व अन्य स्थानों पर रहते ही शासकीय कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इससे फील्ड स्तर के कर्मचारियों का समय-समय पर अपने कार्यक्षेत्र में न जाने से जन समस्याओं के निस्तारण सहित जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समस्त खंड विकास अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उनसे संबंधित ग्राम पंचायत विकास व ग्राम विकास अधिकारियों को सप्ताह के तीन दिनों में फील्ड भ्रमण करने व कैंप आयोजित करवाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उक्तानुसार साप्ताहिक फील्ड का रोस्टर जारी कर अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक समन्वय बनाते हुए व्हाट्स एप ग्रुप तैयार कर उन्हें पूर्व से ही फील्ड भ्रमण अथवा कैंप आयोजित की सूचना से अवगत कराया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन
Next: राशिफल 08 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.