Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। काशीपुर के एक व्यापारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने 28 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ओझान मोहल्ला काशीपुर निवासी एकांत जैन पुत्र रजत कुमार जैन ने तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर 2025 को फेसबुक देखते समय उन्हें शेयर बाजार से जुड़ा एक विज्ञापन वीडियो दिखाई दिया। वीडियो में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में कई मोबाइल नंबर एडमिन के रूप में जुड़े थे, जो रोजाना शेयर बाजार, आईपीओ और निवेश से संबंधित जानकारियां साझा करते थे। ग्रुप के अन्य सदस्य भी निवेश पर लाभ मिलने की बातें कर रहे थे, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने निवेश करने का निर्णय लिया। कुछ दिनों बाद ग्रुप के एडमिन ने एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड करने को कहा। भरोसा होने पर उन्होंने 10 दिसंबर 2025 को अपने बैंक खाते से 50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपियों के बताए अनुसार अलग-अलग तिथियों में विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों में धनराशि भेजता गया। 10 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 के बीच उन्होंने कुल 28 लाख 85 हजार रुपये जमा कर दिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो साइबर ठगों ने लेनदेन रोक दिया और टालमटोल करते हुए उससे और रुपये की मांग करने लगे। तब व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पंतनगर के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे
Next: नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.