Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फास्ट फूड मार्केट को लेकर दो गुट आए आमने-सामने
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट को लेकर दो गुट आए आमने-सामने

RNS INDIA NEWS 02/02/2026
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   पुराना अस्पताल स्थित फास्ट फूड मार्केट को लेकर सोमवार को दो गुट आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कराया। बाद में पुलिस और स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बन गई। स्थानीय वार्डवासी पहले से ही फास्ट फूड मार्केट को नशेड़ियों का अड्डा बताते हुए इसका विरोध कर रहे हैं। वार्डवासियों के समर्थन में देवभूमि व्यापार मंडल ने भी मार्केट को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग उठाई है। शनिवार रात फास्ट फूड मार्केट में हुए विवाद के दौरान ठेला संचालक व उसके साथियों पर पंजाबी मोहल्ला निवासी प्रदीप कबीरा पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा था। हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना से आक्रोशित वार्डवासियों ने सोमवार को फास्ट फूड मार्केट परिसर में दरी बिछाकर धरना दिया। देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उनके समर्थन में आ गए और मार्केट को हटाने की मांग दोहराई। वहीं राजीव सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर फास्ट फूड मार्केट के समर्थन में पक्ष रखा, जिससे दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बीच-बचाव किया। स्थानीय नागरिकों की पहल से दोनों पक्षों में बातचीत हुई और कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद विवाद का पटाक्षेप हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ
Next: भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.