Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। थाना क्षेत्र के ग्राम बिनारसी में हुए खौफनाक दोहरे हत्याकांड के बाद सोमवार को पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। बिनारसी गांव छावनी में तब्दील नजर आई। चारों तरफ पुलिस फोर्स के अलावा कोई नजर नहीं आया। पूरे दिन लोग अपने घरों में दुबके रहे। कई लोगों ने अपनों बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा। इस गांव में रविवार को रविदास जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। पुरानी रंजिश को लेकर यहां दो पक्षों में बवाल हो गया। पथराव के बाद यहां गोली चलाने और लाठी डंडों से किए गए हमले में दो लोगों आनंद और मांगेराम की हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में और बवाल हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घरों में आग तक लगा दी। इधर, इस घटना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेते हुए माहौल को शांत कराने के प्रयास में जुट गई। पूरी रात पुलिस फोर्स क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए तैनात रही। सोमवार को दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद एक शव को गांव ले जाया गया। पहले शव का अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद दूसरे शव को पुलिस गांव लेकर पहुंची। ताकि फिर से कोई विवाद ना उत्पन्न हो सके। सोमवार को पूरे दिन बिनारसी गांव छावनी में तब्दील रहा। इधर, वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

गांव के मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या हिंसा को दोबारा भड़कने से रोका जा सके। कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें। फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस की गश्त जारी है। -शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा
Next: मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.