Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)। नगर के समीप कांडाधार पाली क्षेत्र में गुलदार एक बार फिर सक्रिय है। शनिवार देर शाम को स्कूटी से दुकान से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे गुलदार दौड़ पड़ा। दुकानदार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं दो युवाओं को भी रास्ते में गुलदार दिखाई दिया। दोनों युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। शनिवार देर शाम को घर जा रहे दुकानदार सुभाष भद्री की स्कूटी के पीछे गुलदार पाली पानी के निकट दौड़ पड़ा। सुभाष ने स्कूटी दौड़ाई लेकिन हड़बड़ाहट में स्कूटी पहाड़ी से टकरा गई। इसके बाद सुभाष ने पूरी ताकत से दौड़ लगाई और किसी तरह अपनी जान बचाई। एक हफ्ते पहले भी पत्नी के साथ स्कूटी पर जा रहे सुभाष भद्री का गुलदार ने यहां पीछा किया था। वहीं बीती शाम पाली निवासी अखिलेश व शशांक घर के पास घूम रहे थे तो उन्हें गुलदार की गुर्राहट की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद गुलदार उनकी और आता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने घरों की और दौड़ लगा दी। दूसरी ओर एक गाय को भी गुलदार ने मार डाला। पूर्व प्रधान विनोद टोडरिया का कहना है कि रामपुर सामपुर बमाणा मार्ग के इस क्षेत्र में गुलदार और उनका शावक दिन दहाड़े ही घूमते दिख रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण डर के कारण अपने रोज के काम के लिए देवप्रयाग तक नहीं आ पा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी टोडरिया ने वन विभाग से यहां सुरक्षा देने की मांग की। रेंजर मदनसिंह रावत के अनुसार कांडाधार पाली क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्ती टीम भेज दी गई है। इस क्षेत्र में दोबारा पिंजरा लगाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन
Next: भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

समय पर एम्बुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला व अजन्मे शिशु की मौत

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.