Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीपीएस मैपिंग से दिल की गंभीर बीमारी का इलाज
  • देहरादून

जीपीएस मैपिंग से दिल की गंभीर बीमारी का इलाज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी विभाग ने जीपीएस मैपिंग से दिल की गंभीर बीमारी का इलाज शुरू किया गया है। कैथलैब में आत्याधुनिक तकनीकी से अनियंत्रित धड़कन वाले चार मरीजों की समस्या को जड़ से खत्म किया गया एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि विभाग के एचओडी डॉ. अमर उपाध्याय के नेतृत्व में इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी कार्यशाला में दिल की अनियंत्रित धड़कन से जूझ रहे चार मरीजों का सफल इलाज किया गया। डॉक्टरों ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बीमारी की जड़ को खत्म किया। डॉ. उपाध्याय के मुताबिक जिन चार मरीजों की सर्जरी की गई, उनमें से तीन एसेसरी पाथवे और एक मरीज मल्टी फोकल एट्रियल टैकीकार्डिया से पीड़ित था। इन बीमारियों में मरीज की धड़कन अचानक बहुत तेज हो जाती है, जिससे उन्हें घबराहट, चक्कर आने और बेहोश होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका मुख्य कारण हृदय की मांसपेशियों में असामान्य विद्युत संचरण कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय ने बताया कि इलाज के लिए थ्रीडी कार्टो मैपिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। यह एक तरह की लोकलाइज्ड जीपीएस मैपिंग है, जिसके जरिए हृदय के इलेक्ट्रिक संचरण का एक नक्शा (मैप) तैयार किया जाता है। इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिकल स्टडी से असामान्य ऊतकों की सटीक पहचान की गई और रेडियो फ्रीक्वेंसी एबलेशन द्वारा उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। इससे बीमारी का जड़ से इलाज संभव हो सका। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने इलाज एवं कार्यशाला के लिए कार्डियोलॉजी विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगातार नई तकनीकों और सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के गरीब और आम मरीजों को मिल रहा है। डॉ ऋचा, डॉ दीक्षांत, डॉ आँचल, डॉ साईजीत, डॉ अल्फिशा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
Next: केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.