Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर थाना क्षेत्र में पुरानी कारों के खरीद-बिक्री का कारोबार करने वाले एक व्यापारी से महिंद्रा स्कार्पियो-एन के सौदे में करीब 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी आईडी दिखाकर और खुद को वाहन का असली मालिक बताकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ षडयंत्र और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिमला बाईपास रोड स्थित क्लासिक कार बाजार के संचालक शम्मी अहमद ने तहरीर दी। बताया कि उनकी पहचान रविंद्र कुमार नाम के एजेंट के जरिए कुछ लोगों से हुई थी। आरोपियों ने खुद को रुद्रपुर निवासी गुरसेवक और विमल बताते हुए सफेद रंग की स्कार्पियो-एन का सौदा 16.10 लाख रुपये में तय किया। भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने असली दस्तावेज दो चाबियां और आधार कार्ड दिखाए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने आरटीजीएस और नकद मिलाकर कुल 15.85 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जब वाहन के पंजीकरण में नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हुई तो पता चला कि वाहन पहले से ही ब्लॉक है। बाद में खुलासा हुआ कि जो व्यक्ति गुरसेवक बनकर आया था वह फर्जी था। असली गुरसेवक ने पहले ही वाहन ब्लॉक कराया हुआ था। रुपये हड़पने के बाद अब आरोपी फोन बंद कर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी से रकम हड़पने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन पर सभासदों ने धरना किया समाप्त
Next: बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.