Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04

अल्मोड़ा। पोक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कोतवाली द्वाराहाट पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया है। पीड़ित बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती 27 जनवरी को एक व्यक्ति ने राजस्व क्षेत्र में तहरीर देकर अपने गांव की एक नाबालिग किशोरी के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 29 जनवरी को विवेचना रेगुलर पुलिस कोतवाली द्वाराहाट को हस्तांतरित की गई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गुमशुदा बालिका की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में चार अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी और एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का गहन अध्ययन किया और सर्विलांस की सहायता से दिल्ली, गुड़गांव और बिहार के माधोपुर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। लगातार की गई सुरागरसी और पतारसी के बाद शनिवार 31 जनवरी को गुमशुदा किशोरी को गुड़गांव से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी को आरोपी खुशदिल (20 वर्ष), पुत्र मोहम्मद मुस्ताक, निवासी माधोपुर, थाना छातापुर, जिला सुपौल, बिहार के कब्जे से बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में कोतवाली द्वाराहाट और एसओजी अल्मोड़ा की पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग
Next: फास्ट फूड मार्केट में हुए मामूली विवाद में युवक को चाकू मारा, गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.