Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया शिक्षकों ने काम
  • देहरादून

मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया शिक्षकों ने काम

RNS INDIA NEWS 31/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। डोईवाला ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीवाला में शिक्षकों के साथ अभद्रता व मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को जिलेभर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और विद्यालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसी घटनाएं शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करती हैं और इन्हें किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए और विद्यालयों में सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं। जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना के आरोपी को जमानत मिलने के बाद शिक्षकों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। जमानत के बाद गांव में पुनः मारपीट की सूचना सामने आने से चिंता और गहरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए। यह भी बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट व अभद्रता के मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद उसका खुलेआम घूमना शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल संसाधनों को बचाने के लिए शोध और जन भागीदारी पर जोर
Next: हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.