Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून के अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में उत्तराखंड और असम के बीच चल रहे एलीट वर्ग के मुकाबले के तीसरे दिन उत्तराखंड ने असम पर अपना शिकंजा कस दहै। उत्तराखंड को पारी से जीत हासिल करने के लिए असम के केवल चार विकेट की जरुरत है। शनिवार को सुबह मैच शुरु हुआ और इसके साथ असम के विकेटों की पतझड़ भी शुरू हो गई। तीसरे दिन चार विकेट पर 91 से आगे खेलते हुए पूरी टीम 69.1 ओवर में 140 रन पर आउट हो गई। उत्तराखंड की ओर से आदित्य रावत ने 10.1 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। मयंक मिश्रा ने 27 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। जगदीशा सुचिथ ने 16 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। उत्तराखंड के कप्तान कुणाल चंदेला ने असम को दुबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इस बार भी असम दबाव से उबर नहीं पाया और नियमित अंतराल पर विकेट खोता रहा। असम की ओर से निहार देका(52), स्वरुपम पुरकेष्ठा(51*) रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक असम 70 ओवर में 6 विकेट खोकर 224 रन बना चुका था। उत्तराखंड को पारी से जीत के लिए रविवार को अंतिम दिन असम के बचे चार विकेट गिराने होंगे। असम अभी भी उत्तराखंड के पहली पारी के स्कोर से 96 रन दूर है। दूसरी पारी में मयंक मिश्रा ने 28 ओवर में 74 रन देकर 4 विकेट लिए। वह दोनों पारियों में मिलाकर सात विकेट ले चुके हैं। आदित्य रावत, जगदीशा सुचिथ ने 1-1 विकेट लिए। रणजी ट्राफी के इस मैच में पहली पारी में उत्तराखंड ने 120 ओवर में 7 विकेट पर 460 रन बनाकर पारी घोषित की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक
Next: कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.