Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डीजीपी प्रशस्ति डिस्क से 11 पुलिसकर्मी सम्मानित
  • हरिद्वार

डीजीपी प्रशस्ति डिस्क से 11 पुलिसकर्मी सम्मानित

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों से लेकर फील्ड में ड्यूटी निभाने वाले आरक्षियों सहित 11 पुलिसकर्मियों को नवाजा गया। उनकी सेवा, विशिष्ट कार्यों और आपदा के दौरान सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड से सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से मुख्य आरक्षी पूर्ण सिंह रावत को सम्मान प्रदान दिया गया। विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से एएसपी जितेंद्र चौधरी, एएसपी निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार, निरीक्षक शांति कुमार, आरक्षी दीप गौड़, आरक्षी राहुल आर्य और आरक्षी ललित मोहन बिष्ट को सम्मानित किया गया। हर्षिल और थराली में आई प्राकृतिक आपदा के समय साहसिक और सराहनीय कार्य करने पर अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से नवाजा गया। वहीं, डॉ. नरेश चौधरी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि यह सम्मान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों तक सभी को एक मंच पर सम्मानित किया जाना पुलिस बल की एकजुटता और मजबूत कार्यसंस्कृति को दर्शाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं पर रोक का ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम ने किया समर्थन
Next: फेसबुक से फर्जी ऐप डाउनलोड कर गंवाए ₹8.08 लाख

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.