Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोट्यूड़ा वन पंचायत की बैठक में वनाग्नि नियंत्रण और वन्यजीव संघर्ष पर मंथन
  • अल्मोड़ा

कोट्यूड़ा वन पंचायत की बैठक में वनाग्नि नियंत्रण और वन्यजीव संघर्ष पर मंथन

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वन पंचायत कोट्यूड़ा की आम बैठक सरपंच महेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वनाग्नि की घटनाओं के कारणों, उनके नियंत्रण के उपायों और जंगली जानवरों से जान-माल की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे वनाग्नि नियंत्रण में सक्रिय सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर दें। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध वन पंचायत की ओर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सिजनल फायरवाचरों की नियुक्ति के मामले में वन पंचायत को विश्वास में लेने की मांग वन विभाग से की गई। ग्रामीणों ने बंदरों की बढ़ती समस्या और तेंदुओं के आतंक पर भी चिंता जताई। इस संबंध में गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग रखी गई, ताकि लोगों को वन्यजीवों के खतरे से राहत मिल सके। वन दरोगा हरेंद्र सिंह सतवाल ने वनाग्नि नियंत्रण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं लोक प्रबंध विकास संस्था के अशोक भोज ने वन पंचायत नियमावली में वर्ष 2024 में किए गए संशोधनों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। बैठक में ग्राम प्रधान अंजू देवी, हर सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, तारा देवी, नेमा देवी, कुंदन सिंह, संसाधन पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूजा बिष्ट, लता रोतेला, आनंद सिंह बिष्ट, वन बीट अधिकारी रोशन लाल, कंचन कुमार भोला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधम सिंह नगर में कक्षा 12 तक के विद्यालय बंद
Next: राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन ट्रायल में डी के जोशी का राष्ट्रीय टीम में चयन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.