Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंडो-थाई सहयोग से खुलेंगे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के नए द्वार
  • देहरादून

इंडो-थाई सहयोग से खुलेंगे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के नए द्वार

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में शुक्रवार को भारत और थाईलैंड के बीच हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सहयोग को लेकर अहम मंथन हुआ। अंतरराष्ट्रीय बैठक में प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप और रोजगार के नए अवसरों पर सहमति बनी। ‘इंडियन क्यूलिनरी एजेंडा – एआईटी हॉस्पिटैलिटी मीटिंग’ के तहत हुई इस बैठक का नेतृत्व विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. त्रिप्ता ठाकुर ने किया। इस दौरान भारत और थाईलैंड के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने, युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसर तैयार करने तथा महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास कार्यक्रम शुरू करने पर चर्चा हुई। साथ ही भारतीय और थाई पाक परंपराओं को आधुनिक हॉस्पिटैलिटी प्रबंधन और वैश्विक मानकों से जोड़ने पर जोर दिया गया। चर्चा के दौरान एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एआईटी) के शैक्षणिक ढांचे के तहत अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप और वैश्विक कार्य-अनुभव को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर भी सहमति बनी। विश्वविद्यालय अधिकारियों के अनुसार यह पहल हॉस्पिटैलिटी शिक्षा और कार्यबल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगी। कार्यक्रम का समन्वय शिक्षिका डा. शिल्पी ने किया। बैठक में आईसीए-एआईटी एवं विश्व बैंक की ओर से तनुश्री भौमिक और ओम राउत्रे सहित उत्तराखंड के विभिन्न हॉस्पिटैलिटी संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने किया नगर में पार्किंग व्यवस्था और कूड़ेदानों की स्थिति का निरीक्षण
Next: खराब ई-रिक्शा को धक्का लगा रहे युवक को डंपर ने मारी टक्कर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.