Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान में मॉक ड्रिल से अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान में मॉक ड्रिल से अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। रानीखेत फायर स्टेशन की ओर से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान रानीखेत में मॉक ड्रिल आयोजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को घरेलू गैस सिलेंडर से आग लगने, शॉर्ट सर्किट समेत अन्य कारणों से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन टीम ने डेमो के माध्यम से आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके समझाए और बताया कि आपात स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए। फायर टीम ने आग लगने पर अपनाई जाने वाली सावधानियों, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही मॉक ड्रिल के जरिए यह भी बताया गया कि आगजनी या आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य कैसे त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी तरीके से किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा’ पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Next: पैसों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट में नौ लोगों पर केस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.